
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
03 फरवरी 2024
सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तांदी के बाखली में 4 फरवरी को ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे । कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 3 फरवरी को सराज क्षेत्र के थलौट में ब्यास नदी पर स्पेन ब्रिज का शिलान्यास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पनारसा से कोट धलयारा पब, पनारसा से सोझा राहड़ी सड़क, नगवांई से पलसेहड़ कठियारी सड़क का भूमि पूजन तथा जवालापुर पराशर सड़क का उद्घाटन करेंगे ।
इसके बाद थलौट में जनसभा को संबोधित करेंगे । इसके बाद लोक निर्माण मंत्री शिवा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंडोह से नागधार तथा नागधार से शिवा सड़क के स्तरोन्नत कार्य का शिलान्यास करेंगे तथा शिवा में जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेगी। 4 फरवरी को बाखली में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम से पूर्व लोक निर्माण मंत्री बाखली खड्ड पर पुल, लम्बाथाच में बाखली खड्ड पर डब्बलेन पुल, देयोल खड्ड पर पुल तथा क्योलीनाला में सिंगल लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*





