
खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो
11 मार्च 2024
सांसद प्रतिभा सिंह सोमवार सुबह मंडी पहुंचीं। उन्होंने सुबह ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, देवताओं के कार-कारिंदों और देवलुओं से भी उनका हाल पूछा।
वह बाबा भूतनाथ और माधोराय मंदिर में भी गईं और पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर प्रतिभा राज बेहड़े में भी गईं और वहां पर नरोल देवियों के दर्शन भी किए।
इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर और अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो





