3 महीने पहले पादरी ने की थी ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी, अब Video वायरल, जानिए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर क्या कहा था

ख़बर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो

15 जुलाई 2024

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले से पूरी दुनिया सकते में है. चुनावी सभा को संबोधित करते ट्रंप पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक ईसाई पादरी ने ट्रंप पर हमले की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.
ट्रंप पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पादरी की भविष्यवाणी का ये वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया. ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी करने वाले पादरी का नाम ब्रैंडन बिग्स (Brandon Biggs) है, जिसे मार्च 2024 को यूट्यूब पर शेयर किया गया था.
इस वीडियो में बिग्स कहते हैं कि “भगवान ने उन्हें ऐसी बहुत सारी घटनाओं के बारे में बताया है, जो अमेरिका में जल्द होने जा रही हैं. भगवान ने कहा है कि अभी अमेरिका में बहुत कुछ होना है”. इस वायरल वीडियो में बिग्स कहते हैं कि “मैंने ट्रंप पर जानलेवा हमले देखा है, मैंने देखा है कि बुलेट उनके कान को छेदती हुई चली गई. यह गोली उनके सिर के इतने नजदीक से गई कि इससे उनके कान के पर्दे फट गए. मैंने ये भी देखा कि वह इस बीच जमीन पर गिरे और भगवान को याद करने लगे. मैंने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव जीतते भी देखा”
Share the news