
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
18 सितंबर 2024
हिमाचल प्रदेश के थानों में हिमाचल पुलिस एक्सपर्ट (विशेषज्ञ) तैनात करेगी। प्रदेश में रोजाना 50 से ज्यादा मामले साइबर अपराध के आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए शातिर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस अपराध पर काबू पाने के लिए हिमाचल पुलिस एक्सपर्ट (विशेषज्ञ) तैयार कर रही है। इसके बाद इनकी थानों में तैनाती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी की प्रतिदिन 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। महिलाएं, पेंशनर, कर्मचारी और कारोबारी इन शातिरों के निशाने पर रहते हैं
साइबर पुलिस का मानना है कि लोग तब शिकायत करते हैं, जब उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। पुलिस समय-समय पर लोगों को एडवाइजरी भी जारी कर रही है। बावजूद लोग शातिरों के झांसे में आ रहे हैं। ये शातिर मोबाइल पर मैसेज के अलावा व्हाट्सएप करते हैं। इन शातिरों ने फेक आईडी बनाई होती है। कई आईडी में पुलिस के फोटो तक लगाए होते हैं।
वालंटियर का भी लिया जा रहा सहयोग
हिमाचल में अब साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए वालंटियर का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस वालंटियर भी नियुक्त कर रही है। इसके लिए नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है





