सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कंप्यूटर विभाग में विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

24 अक्तूबर 2024

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कंप्यूटर विभाग के एआई-रोबोटिक्स क्लब द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवीनतम वेबसाइट्स और प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम तकनीकी और शैक्षणिक नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के वीसी प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रो वीसी प्रो. अनुपमा सिंह, प्रो. राजेश कुमार शर्मा ( डीन फिजिकल साइंसेस), एमसीए के अध्यापकगण और एमसीए विभाग के छात्र एवं छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करना है।

शुभारंभ किए गए प्रमुख प्रोजेक्ट्स.. infind way, room finder, book hub, on time routes,MCA mate. प्रो वीसी प्रो. अनुपमा सिंह ने भी एआई रोबोटिक्स क्लब के छात्रों इसके साथ ही, फैकल्टी पर गर्व महसूस किया और उनके प्रयासों की सराहना की। यह योगदान क्लब के विकास और गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता करेगा। इस अवसर पर एक विशेष ई-मैगज़ीन भी प्रकाशित की गई, जिसका उद्घाटन प्रो वीसी प्रो. अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। यह ई-मैगज़ीन विश्वविद्यालय के छात्रों और उनके प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों के सदस्यों को उनकी सहभागिता के लिए टोकन ऑफ अप्रीशिएशन दिया। यह इस बात का प्रतीक है कि विश्वविद्यालय में उनके योगदान और समर्थन को कैसे सराहा जाता है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में, प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने अपना कार्यक्रम संबंधी धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथिगण, छात्रों और फैकल्टी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share the news