
खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन
दिनांक 19 अगस्त 2022
महासू मित्र मंडल सोलन ने मधुबन कॉलोनी स्थित संस्था के समुदायक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्थानीय विधायक डॉ धनीराम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। महासू मित्र मंडल के उपप्रधान दीपक ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही मित्र मंडल की तरफ से किए जा रहे सामाजिक व सांस्कृतिक कार्य पर भी प्रकाश डाला। आशु मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि संस्था 1992 से अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में आगे है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से आगामी 21 अगस्त को शामति बाईपास में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस क्षेत्र को गोद लेकर वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि पौधों को संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि महासू मित्र मंडल का मधुबन कॉलोनी में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने महासू मित्र मंडल की गतिविधियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति का संरक्षण की हमारी पहचान है। शांडिल कहा कि महासू मित्र मंडल भवन कि निर्माण कार्य के लिए हर संभव आर्थिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने भवन की मरम्मत कार्य के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा भविष्य में भी संस्था के कार्यों के लिए हर संभव आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। अंत में संस्था के प्रधान ने आर्थिक सहयोग देने के लिए मुख्य अतिथि का आभार जताया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने का भी धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के 60 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ कांग्रेसी नेता संजीव ठाकुर को अंकुश में शामिल रहे।





