राजकीय बल्लभ महाविद्यालय मंडी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत राज योग मेडिटेशन से की

दिनांक 13.2.2025

आज राजकीय बल्लभ महाविद्यालय मंडी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत राज योग मेडिटेशन से की गई जिसमें सिस्टर मधु और सुमन ने विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को तनाव मुक्त रहने और स्वच्छ हिष्ट पुष्ट निरोग रहने के लिए प्रेरित किया। उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों के द्वारा नशा मुक्ति रैली निकाली गई ।रैली निकालने के पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने नशा मुक्त जीवन के लिए लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के परिणामों से अवगत करवाया। इस‌ कार्यक्रम में90 स्वयंसेवियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। स्वयंसेवीयो के द्वारा नशा मुक्ति के लिए यह नुक्कड़ नाटक मंडी के बस स्टैंड क्षेत्र और सेरी मंच में किया गया। सभी स्वयंसेवियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर दीपाली अशोक जी व प्रोफेसर सूरजमणी जी ने सभी स्वयंसेवियों को इस नेक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया व शुभकामनाएं दी। ‌महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया मिस सुरीना शर्मा जी ने सभी स्वयंसेवियों को इस नेक कार्य को करने के लिए सहराना की और सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी।

Share the news