
चोरियों के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ सदर थाना प्रभारी प्रियंका चौहान अपनी टीम के साथ. ( फाइल फोटो)
खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन
26 सितंबर 2022
सोलन पुलिस ने चोरी के आरोप में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमे 5 लोगों को सोमवार को सोलन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सदर थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने बताया कि सपरून के आसपास काफ़ी समय से चोरी की घटनाओं की शिकायतें हमारे पास आ रही थी जिसके इसके तहत हमारी पुलिस टीम काफी दिनों से इनकी रेकी कर रही थी। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के ये लोग उन घरों को अपना निशाना बना रहे थे जहां पर किसी की चहल पहल न हो। कई चोरियों को अंजाम देने के बाद भी यह गिरोह सक्रिय था। ऐसे में पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया और शहर में अलग-अलग जगह से इन सातों को हिरासत में लिया गया। बता दें की यह गिरोह रात को लोगों के घरों में चोरी करते थे। घरों में जेवरात और कीमती सामान के साथ बाथरूम, किचन के नलके और गीजर का तांबा सहित बाइक लेकर भी रफू चकर हुए है। यह गिरोह अलग-अलग ढंग से चोरियां कर रहा था। इनमें कुछ नशे का सेवन करके इन घटनाओं को अंजाम देते थे। उधर मामले की पुष्टि सोलन एसपी वीरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मसले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर कर दी है।





