Himachal : राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली के तीसरे दिवस को मनु रंगशाला मनाली में सांस्कृतिक संध्या

राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली के तीसरे दिवस को मनु रंगशाला मनाली में सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि के रूप में आज प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विद्या ने शिरकत की।
विंटर कार्निवाल कमेटी की ओर से एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने मुख्य अतिथि सम्मानित किया।
इस अवसर पर अन्य अतिथि कमला प्रार्थी, आलमी देवी, पिंगला भंडारी सहित अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शरद सुन्दरी का परिचय राउंड सम्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।

Share the news