
Mandi जिला के कोटली क्षेत्र में मंडी–मंडप रूट पर जा रही एक निजी बस की टैंकर के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए कोटली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस करीब 20 सवारियों को लेकर मंडप की ओर जा रही थी। जैसे ही बस लाग्धार के पास पहुंची, सामने से आ रहे टैंकर के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में अन्य सवारियों को गंभीर चोटें नहीं आईं।
घटना की सूचना मिलते ही कोटली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।





