
बिलासपुर: पुलिस थाना तलाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 407 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस सुन्हाणी पुल पर नियमित यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक (HP-87-0754) को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के नीचे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार युवकों की पहचान तेजेन्द्र कुमार (24) निवासी गांव सिमटी तहसील थुनाग और चिराग ठाकुर (22) निवासी गांव वाईला डाकघर जंजैहली, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने की है।





