
सोलन। एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (LRET) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों के घोषित परिणामों में छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। कई छात्रों ने विभाग तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सनकशी (8.9 सीजीपीए), पूजा (8.7 सीजीपीए), सजना (8.3 सीजीपीए) तथा द्वितीय वर्ष के विनोद (8.4 सीजीपीए) शामिल हैं। इन छात्रों की इस उपलब्धि से विभाग और संस्थान में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर प्रो. पी. पी. शर्मा, निदेशक, एल.आर. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने सभी छात्रों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
वहीं संस्थान की प्रबंध निदेशक (MD) श्रीमती शचि सिंह ने भी छात्रों और स्टाफ की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
संस्थान प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले सेमेस्टर में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।





