
कुल्लू: मनाली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का गैर-आधिकारिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर जिला कुल्लू भाजपा में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि अखिलेश कपूर एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव और समर्पण का सम्मान है तथा वे ICAR में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अपनी नियुक्ति पर अखिलेश कपूर ने इसे सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर बताते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र लोकी, पूर्व प्रत्याशी नरोतम ठाकुर सहित भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए अखिलेश कपूर को शुभकामनाएं दीं।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट: सुशांत शर्मा





