भक्ति और आस्था का महासंगम — सुंदरनगर में विराट सत्संग का आयोजन

खबर अभी अभी
सुंदर नगर,
विश्व जागृति मिशन सुंदर नगर मंडल की ओर से 11 जून से 14 जून 2026 तक जवाहर पार्क सुंदरनगर में पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में विराट भक्ति सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन आयोजन के संदर्भ में विजयपुर, जिला बिलासपुर में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से:

डॉ. मल्लिका नड्डा

हरीश नड्डा

त्रिलोक जामवाल

राजेंद्र गर्ग

से मुलाकात कर उन्हें इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

यह सत्संग श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, ज्ञान और भक्ति का अनूठा अवसर होगा। आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त जनता से इस दिव्य आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Share the news