
खबर अभी अभी
कुनिहार, सोलन,
1 जून 2026।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार (जिला सोलन) में आज श्री नरेंद्र सिंह ने संगीत शिक्षक (टीजीटी म्यूजिक) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला (जिला कांगड़ा) से पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में हुआ है।
उल्लेखनीय है कि श्री नरेंद्र सिंह इससे पूर्व मई 1998 से सितंबर 2018 तक लगभग 21 वर्षों तक जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस अवधि के दौरान उन्होंने विद्यालय में एनसीसी अधिकारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने श्री नरेंद्र सिंह का विद्यालय परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके पुनः विद्यालय में आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समर्पण का लाभ विद्यालय एवं विद्यार्थियों को मिलेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने श्री नरेंद्र सिंह को शुभकामनाएं प्रदान कीं।





