नगर निगम सोलन के विजयी प्रत्याशियों ने प्राप्त किए जीत के प्रमाण पत्र

खबर अभी अभी
सोलन,
नगर निगम सोलन चुनाव में विजयी रहे सभी प्रत्याशी मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने-अपने जीत के प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। इस दौरान निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विधिवत रूप से विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और जीत की खुशी मनाई।

नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही अब नव-निर्वाचित पार्षद शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने सभी मतदाताओं और प्रत्याशियों का आभार व्यक्त किया।

Share the news