नालागढ़ में अवैध खैर कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर अभी अभी
नालागढ़:
नालागढ़ वन विभाग ने अवैध खैर कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी से भरी एक गाड़ी भी जब्त की गई है।

वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share the news