नशा तस्करी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई, 140.65 ग्राम चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

खबर अभी अभी
नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 140.65 ग्राम चरस (कैनाविस) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 04.07.2026 की रात्रि पुलिस थाना बरमाणा की टीम द्वारा बैरी हनुमान मंदिर के समीप गश्त एवं यातायात चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140.65 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान इन्द्र पाल सिंह (35 वर्ष), पुत्र श्री दर्शन सिंह, निवासी मकान नं. 21, ऋषि नगर, हाबोवाल खुर्द, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना बरमाणा में अभियोग संख्या 84/2026, दिनांक 05.07.2026, धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

जिला पुलिस बिलासपुर आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी

Share the news