
खबर अभी अभी
उना
जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती पंचायत टकरला वार्ड नम्बर 6 नई आबादी के घरों में दी रात हुई बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया ।जिस कारण स्थानीय लोगों को भरी असुविधा का सामना करना पड़ा ।लोगो का कहना था कि अभी तो बरसता शुरू हुई है । ऊंची सड़के बनने के कारण पानी की निकासी न होने पर पानी घरों में घुस गया । जिससे घरों में रखा हुआ सामना भी प्रभावित हुआ लोगो ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि आने वाले बारिश की पानी को समस्या से बचा जाए ।
वहीं गोपाल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि जब इस सड़क का निर्माण हो रहा था तब गांव वासियों ने मिलकर जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक को पानी को निकासी हेतु ज्ञापन भी सौपा था । लेकिन आज दिन तक उस पर किसी ने भी गौर नहीं किया जिस कारण अब ये बरसाती पानी स्थानीय लोगों के लिए आफत बनता हुआ नज़र आ रहा है





