अनुभव, सुजल, इजा और ऑसम के सिर सजे मिस्टर एंड मिस नार्दन के ताज मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को मंडी में किया गया सम्मानित बीती 8 जून को पंचकुला में हुआ था फिनाले, आज बांटे गए ईनाम इस बार दो-दो चुने गए मिस्टर एंड मिस नार्दन, 1200 प्रतिभागियों ने लिया था भाग विजेताओं को मिलेगा थाइलैंड का ट्रिप और गानों में काम करने का मौका

खबर अभी अभी
मंडी
फीट ऑफ फायर द्वारा करवाए गए मिस्टर एंड मिस नार्दन 2026 के विजेताओं को रविवार को 7 मील स्थित हिमाचली हवेली में ईनाम देकर सम्मानित किया गया। मिस्टर एंड मिस नार्दन के आयोजक अमित भाटिया ने बताया कि इस बार देश भर से आए 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसका ग्रैंड फिनाले बीती 8 जून को पंचकुला में संपन्न हुआ था। इस बार इतना ज्यादा टैलेंट सामने आया कि किसी एक को चुनना मुश्किल हो गया। इसलिए इस बार मिस्टर एंड मिस नार्दन का खिताब दो-दो प्रतिभागियों को दिया गया। सिरमौर के अनुभव शर्मा और शिमला के सुजल राठौर को मिस्टर नार्दन जबकि कांगड़ा की इजा सिंह जम्वाल और शिमला की ऑसम शर्मा को मिस नार्दन के खिताब से नवाजा गया है। अमित भाटिया ने बताया कि विजेताओं को 51 हजार का कैश प्राइज, ट्रॉफी, थाइलैंड ट्रिप और गानों में काम करने का मौका दिया जाएगा।

मिस्टर नार्दन बने अनुभव शर्मा और सुजल राठौर तथा मिस नार्दन बनी इजा सिंह जम्वाल और ऑसम शर्मा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक खिताब नहीं जीता बल्कि अपने उन सपनों को पूरा किया है जो वह काफी समय से देख रहे थे। उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया और बताया कि इसके माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

बाइट – अनुभव शर्मा, मिस्टर नार्दन 2026
बाइट – सुजल राठौर, मिस्टर नार्दन 2026
बाइट – इजा सिंह जम्वाल, मिस नार्दन 2026
बाइट – ऑसम शर्मा, मिस नार्दन 2026

इस मौके पर राजा सिंह मल्होत्रा, राकू वालिया, अनुष्का दत्ता और जगदीश सहित प्रतिभागियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। अमित भाटिया ने पूरे आयोजन के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार भी जताया।

Share the news