बिलासपुर पुलिस द्वारा लगभग 1 किलोग्राम अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

खबर अभी अभी
नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला बिलासपुर पुलिस ने पुलिस थाना सदर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार HP नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला बिलासपुर पुलिस ने पुलिस थाना सदर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार HP 20F 2513 से लगभग 1 किलोग्राम (976 ग्राम) अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र श्री चानण राम, निवासी गांव व डाकघर अजौली, तहसील व जिला ऊना (हि.प्र.) के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर में अभियोग संख्या 163/2026, दिनांक 05.07.2026, धारा 18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

जिला पुलिस बिलासपुर नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Share the news