बिलासपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध कोम्प्रेहेंसिव कार्यवाही जारी है जिसमे नशा तस्करों के नेटवर्क्स को ध्वस्त किया जा रहा है।

खबर अभी अभी
दिनांक 04/07/2026 को थाना स्वारघाट पुलिस टीम द्वारा कैचीमोड़, एनएच फोरलेन पर यातायात चैकिंग एवं गश्त के दौरान मोटरसाईकल नं0 HP 23D-6888 पर सवार व्यक्तियों मनोज कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी ढलोह, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि0प्र0) उम्र 28 वर्ष तथा संजय कुमार पुत्र गीतु राम निवासी कपाहड, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि0प्र0) उम्र 28 वर्ष के क़ब्ज़े से 06.25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन वह ₹48,000 नकद बरामद किया गया जिस पर थाना स्वर्घाट में मुक़दमा नंबर 47/27 दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ एवं डिजिटल साक्ष्यों के अध्ययन पर पता चला कि बरामदा चिट्टा/हेरोइन खरड़ निवासी समीर नामक व्यक्ति से लिया गया था।

दिनांक 06/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा खरड़ में दबिश देकर समीर ठाकुर पुत्र अरविन्द्र कुमार निम्मोवाला चौक, खरड़, मोहाली पंजाब उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
मामले में आगामी जांच जारी है

दिनांक 05 जुलाई 2026 की रात्रि पुलिस थाना बरमाणा की टीम द्वारा सलापड़ पुल के समीप सतीश कुमार (37 वर्ष), पुत्र श्री राम मैहर सिंह, निवासी गनौर, जिला सोनीपत, हरियाणा के क़ब्ज़े से 706 GM चरस बरामद की गई और अभियोग संख्या 85/2026, दिनांक 06.07.2026 दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में चरस की इस खेप को सप्लाई चैन का पता लगाया जा रहा।

इसी कड़ी में पुलिस थाना शहतलाई की टीम द्वारा
सरियाली पुल के पास तलाई से बड़सर जाने वाली सड़क पर यातायात चैकिंग के दौरान एक टैम्पो न0 HP67 8141 जिसे शेर खान पुत्र खान मोहम्मद गांव ताम्बड़ी डा0 झबोला तह0 झण्डुता जिला बिलासपुर हि0प्र0 व उम्र 36 वर्ष चला रहा था के ट्राला में कबाड़ के नीचे एक गत्ता पेटी के अन्दर 33 बाक्सों में कुल 660 पत्ते (6600 Pregabin कैप्सूल IP 300mg) होना पाए गये।जो की ड्राइवर द्वारा कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं किया गया जो ड्रग इन्सपैक्टर को सूचित कर DRUG AND COSMETIC ACT के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई।

नशे के साथ साथ लॉ एंड ऑर्डर और पब्लिक सेफ्टी के लिए भी बिलासपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
23-05-26 को ओहर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की शिकायत दी गई थी जिसपर थाना झंडुत्ता में मुक़दमा नंबर 41/26, 42/26 और घुमारवी थाना में 128/26 दर्ज की गया।
मामले में लोगों से पूछताछ की गई,सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल साक्ष्य, सीडीआर आदि खंगाले गए।

जांच के दौरान किए गए सतत एवं वैज्ञानिक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सलीम पुत्र रामपाल, निवासी घनौली, जिला रूपनगर (पंजाब) को घनौली से गिरफ्तार कर न्यायालय से उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि औहर क्षेत्र में हुई चोरी की इन सभी वारदातों को सलीम तथा उसके गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अंजाम दिया गया था।

मामले में संलिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी तथा इन चोरी की घटनाओं में चोरी किए गए सामान की बरामदगी हेतु भी प्रभावी कार्रवाई जारी है ।

Share the news