
1/8/2026
खबर अभी अभी
मनाली
मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा, जिम्नी वाहन नाले में गिरा; दो युवकों की मौत, तीन घायल
मनाली। शनिवार तड़के ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिम्नी वाहन के लगभग 20 फुट गहरी मनालसु नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को थाना मनाली को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक तुलसी राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जांच के दौरान होटल Rest N Ramble के मैनेजर जयन्त तिवारी (28), निवासी जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड), ने बताया कि रात करीब 1 बजे होटल के पीछे क्लब हाउस की ओर सड़क से नीचे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिम्नी (HP26A0011) करीब 20 फुट नीचे मनालसु नाले में गिरी हुई थी।






