
3/8/2026
चंबा
खबर अभी अभी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने रविवार शाम चंबा में एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। उन्होंने मंजरी गार्डन में मिंजर प्रवाहित करने के बाद चंबा बाजार में स्थित एक दुकान में हजामत (हेयर कटिंग) करवाई। मुख्यमंत्री को खोखानुमा दुकान में हजामत करवाते देख मेले में आए व स्थानीय लोग चौंक गए। सभी ने मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की।





