पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

13 अगस्त 2026 | खबर अभी-अभी
सोलन।

कुनिहार, सोलन। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 49 एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य अनिता कुमारी, वरिष्ठतम शिक्षक सत्य प्रकाश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना था।

Share the news