गौ धन की सुरक्षा के लिए गौ सेवा रक्षा दल का विशेष अभियान, रात में रिफ्लेक्टिव पट्टियों से सुरक्षित होगा गौ धन

खबर अभी अभी | 03 सितंबर 2026 | कुल्लू

कुल्लू। रात के समय सड़कों पर बेसहारा गौ धन के घूमने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आती हैं। इन दुर्घटनाओं में जहां वाहन चालकों और अन्य लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है, वहीं गौ धन भी दुर्घटनाओं का शिकार होता है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की मनाली टीम ने गौ धन की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत रात के अंधेरे में दूर से दिखाई देने वाली रिफ्लेक्टिव पट्टियां गौ धन के गले में लगाई जा रही हैं। इन पट्टियों का उद्देश्य यह है कि रात के समय सड़क पर मौजूद गौ धन वाहन चालकों को दूर से ही दिखाई दे सके और चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर दुर्घटना को टाल सकें।

फिलहाल यह अभियान रायसन से रामशीला, कुल्लू तक शुरू किया गया है। गौ धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान को अन्य स्थानों पर भी लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने इस सराहनीय कार्य में सहयोग देने वाले सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले टीम लीडर मुकेश सोनी, सोनी दाना, भाई भासु, नामकु, राजेन्द्र, ऋषभ, विशाल, दीपक, राजेन्द्र थामी, छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, लव कुश सहित सभी गौ सेवकों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

गौ सेवा रक्षा दल का कहना है कि यह अभियान केवल गौ धन को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम नहीं है, बल्कि रात के समय वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी उपयोगी पहल है। रिफ्लेक्टिव पट्टियों के माध्यम से सड़क पर मौजूद गौ धन की दृश्यता बढ़ने से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

गौ सेवा रक्षा दल ने स्पष्ट किया है कि गौ धन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। टीम द्वारा अधिक से अधिक बेसहारा गौ धन तक पहुंचकर उनके गले में रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share the news