लाहौल पहुंचे डॉ. सिकंदर कुमार, रवि ठाकुर ने किया जोरदार स्वागत

लाहौल | खबर अभी अभी | सुशांत शर्मा, कुल्लू

भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के लाहौल प्रवास के दौरान अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद डॉ. सिकंदर कुमार शूलिंग गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों और रवि ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रवि ठाकुर ने उन्हें गांव में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन के पूरा होने की जानकारी दी।

बताया गया कि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए डॉ. सिकंदर कुमार ने अपनी सांसद निधि से राशि उपलब्ध करवाई थी। भवन के निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर गांव में चाय के दौरान डॉ. सिकंदर कुमार ने ग्रामीणों और रवि ठाकुर के साथ आत्मीय संवाद भी किया।

रवि ठाकुर ने सामुदायिक भवन के निर्माण में सहयोग के लिए डॉ. सिकंदर कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ सामुदायिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

डॉ. सिकंदर कुमार का लाहौल प्रवास क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share the news