
खबर अभी अभी
स्पैशल डिटैक्शन टीम मुकाम पडगल में नाकाबन्दी पर मौजूद था तो उसी समय मण्डी भराडी की तरफ से एक स्कूटी नं0 PB 07 BP-1942 नम्बर किरतपुर की तरफ को आई जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जो पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम तरून कुमार S/O श्री राजकुमार R/O H.NO 70 किशननगर नजद ईशनगर होशियारपुर जिला होशियारपुर पंजाब व उम्र 27 साल व पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मानव S/O श्री विश्वप्रेमी गाँव बस्सी मरूफ शियाला बागपुर तह0 बागपुर जिला होशियारपुर पंजाब C/O Back Side बाहू होटल सुखीयाबाद तह0 व जिला होशियारपुर व उम्र 27 साल बतलाया मौका पर मौजूद गवाहों के सामने दौराने तलाशी स्कूटी उपरोक्त की सीट के नीचे डिक्की में एक carry bag बरामद हुआ जिसमें दो पैकेट खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से wrapped बरामद हुए जिन्हें खोलकर चैक किया गया तो दोनों के अंदर पारदर्शी पोलोथीन में काले रंग का गोलानुमा पदार्थ बरामद हुआ जो प्रत्येक गोला पारदर्शी पोलोथीन से wrapped पाई गई जिस बरामद चरस पैकेटों को अलग-अलग करके तोला गया जो तोलने पर बड़े पैकेट का वजन 663.13 ग्राम व दूसरे छोटे पैकेट को तोलने पर उसका वजन 427.55 ग्राम होना पाया गया जो बरामदा चरस का कुल वजन 1090.68 ग्राम होना पाया गया।
मामला पंजीकृत : हां, अभियोग संख्या 161/26 दिनांक 02/07/2026 जेर धारा 20,29 ND&PS ACT दर्ज थाना किया गया है जिसकी आगामी तफ्तीश अम्ल में लाई जा रही है।





