
सोलन
27 जुलाई 2026
खबर अभी अभी
रोटरी रॉयल सोलन द्वारा HPTDC होटल ‘द पाइनवुड’, बारोग के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर बहुत सफल रहा।
HPTDC होटल ‘द पाइनवुड’, बारोग में रोटरी रॉयल सोलन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
क्लब प्रेजिडेंट जितेंदर भल्ला ने बताया कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है।
सचिव मनोज कोहली ने कहा कि रक्तदान कोलस्ट्राल घटाने में मदद करता है। रक्तदान करने से शरीर में नया खून और नए सेल्स बनते हैं जो रक्त को पतला करते हैं।
प्रोजेक्ट चेयरमैन रमन शर्मा ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और हमारी त्वचा साफ व सुंदर बनती है। रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ. अनिल कपूर, उप महाप्रबंधक, एचपीटीडीसी बरोग–कसौली–पांवटा कॉम्प्लेक्स के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री महेंद्र सिंह चौहान, प्रबंधक, एचपीटीडीसी कसौली, श्री पूरण चंदेल, कनिष्ठ अभियंता, तथा बरोग एवं कसौली इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता एवं पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
हमारे अपने रोटेरियन नंद लाल शर्मा और रोटेरियन ओमेष मित्तल को विशेष सलाम, जिन्होंने खुद रक्तदान करके मिसाल कायम की। हम रोटरी क्लब ऑफ़ पांडिचेरी नेबुला के उन दो सदस्यों के प्रेरक कदम की भी सराहना करते हैं, जो अपनी यात्रा के दौरान रक्तदाता के रूप में इस नेक काम में शामिल हुए।
रक्तदान शिविर मैं रोटेरियन मनोज कोहली – सचिव,रोटेरियन रमन शर्मा – प्रोजेक्ट चेयरमैन,रोटेरियन शशांक पाहुजा – प्रोजेक्ट को-चेयरमैन और कोषाध्यक्ष
,रोटेरियन देश मित्र,रोटेरियन डॉ. सौरभ शर्मा,रोटेरियन डॉ. उदित कुमार,रोटेरियन अनिल चौहान,रोटेरियन नंद लाल शर्मा,रोटेरियन रजनीश सूद,रोटेरियन आर्यन रामोल्टा,रोटेरियन कमल यादव आदि मुख्या रूप से शमिल रहे।









