KBC के मंच पर चमके शिमला के बॉबी वेला! अमिताभ बच्चन ने ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड से किया सम्मानित

खबर अभी अभी | शिमला | 12 नवंबर 2026

हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की खबर है। शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी, जिन्हें बॉबी वेला के नाम से जाना जाता है, ने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के होस्ट और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉबी वेला को यह सम्मान प्रदान किया और उनके सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।

बॉबी वेला की इस उपलब्धि से शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

आज रात 9 बजे देखें खास एपिसोड

इस खास एपिसोड का प्रसारण आज रात 9 बजे होगा। दर्शक इसे टेलीविजन पर और Sony LIV के माध्यम से देख सकेंगे।

Share the news