Shimla: चौपाल के कूहल में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर
शिमल
शिमला जिले के चौपाल पुलिस थाना के तहत कुहल गांव में कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मामले के शिकायतकर्ता ने आरोपी को कमरे में ही रोककर रखा। इसके बाद पुलिस के हवाले किया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे हुई। शिकायतकर्ता भगत राम निवासी कुहल डाकघर धबास तहसील चौपाल ने बताया कि दीपक दर्जी ने अपने भाई मस्तराम को फोन पर बताया था कि उसकी समीर से कहासुनी हुई।

इसी कहासुनी के बाद उसने समीर की हत्या कर दी। मस्तराम की ओर से जानकारी देने पर भगत राम कमरे में पहुंचा। वहां दीपक को दरवाजे पर खड़ा पाया गया। दीपक ने बताया कि कहासुनी के दौरान समीर के सिर पर चाकू से वार हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी दीपक दर्जी को कमरे में ही रोककर रखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समीर चौधरी पुत्र मंगत राम निवासी लमकी चूहा जिला कैलाली नेपाल को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। उसके सिर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। बताया जा रहा कि आरोपी और मृतक दोनों नेपाली हैं और कमरे में एक साथ रहते थे। वैज्ञानिक जांच के लिए एसएफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। इस मामले की जांच चौपाल थाना प्रभारी कर रहे हैं।

Share the news