
खबर अभी अभी
सिरमौर,
पंचायत का चुनाव पार्टी बाजी का चुनाव नहीं होता। ये चुनाव भाईचारे का चुनाव है। डॉ. राजीव बिंदल को आने वाले समय में पता चल जाएगा कौन किसके साथ है। नाहन में प्रेस वार्ता के दौरान ये बात नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने डॉ. बिंदल के बयान पर तंज कसते हुए कही। सोलंकी ने कहा कि सरकार की योजनाएं पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ही अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचती हैं। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि विधायक निधि और सरकार को पैसा सभी को बराबर मिलेगा। क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैने कभी किसी व्यक्ति की पहचान कांग्रेस-बीजेपी से नहीं की है। विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति मेरे लिए परिवार का सदस्य है। विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि पार्टीबाजी के चक्कर में अपना भाईचारा खबरा न करें, मनमुटाव न पालें। हमने जीना भी यहीं है और मरना भी यहीं है। हमारा प्रयास नाहन को विकास के पथ पर मिलकर आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए।





