
खबर अभी अभी
कुल्लू,
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल (मणिकर्ण घाटी) में शनिवार शाम सनसनीखेज घटना हुई। पंजाब के अमृतसर से आए एक पर्यटक युवक ने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में स्थानीय युवक पर बिना लाइसेंस की पिस्टल से गोली चला दी। घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। कुल्लू पुलिस ने 4 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है और पांचवें अरोपी की तलाश जारी है।घटना शुक्रवार, 30 मई 2026 को शाम करीब 6 बजे कसोल में एक होटल के पास की है। मानिकरण थाना पुलिस के अनुसार, पार्किंग को लेकर स्थानीय युवक और पर्यटकों के बीच शाब्दिक विवाद हुआ, जो हाथ-हाथ तक जा पहुंचा। इसी दौरान अमृतसर निवासी 22 वर्षीय अमन रंधावा ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी, जो स्थानीय युवक के पैर में लगी
कुल्लू एसपी मदन लाल कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब में छापेमारी कर 4 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अरोपियों में अमन रंधावा (22, अमृतसर) के अलावा संगतप्रीत सिंह (29, तिरां तारन), सुखमंदीप सिंह (17, फेरोजेपुर) और करणदीप सिंह (22, गुरदासपुर) शामिल हैं ।पांचवें अरोपी तामन (बटाला, गुरदासपुर) अभी तक फरार है, जिसकी तलाश जारी है । पुलिस ने घटनास्थल से बिना लाइसेंस की पिस्टल भी जब्त की है ।एसपी कुल्लू ने दी जानकारीएसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने प्रेस वार्ता में कहा, “घायल युवक का इलाज हो रहा है और उसकी हालत स्थिर है। अरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की छानवीन की जा रही है” ।क्षेत्र में चिंतायह घटना कसोल पर्यटन क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पर्यटकों द्वारा ऐसे हरकतों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं ।पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार अरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।





