खेल महाकुंभ में डोमिनेटर देवनगर का दबदबा, क्रिकेट के पांच मुकाबलों में दर्ज की तीन जीत

4 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुनिहार (शिमला)

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एन्वायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के तहत बुधवार को कुनिहार में क्रिकेट के पांच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में डोमिनेटर देवनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन जीत अपने नाम कीं।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन कोह-बाग ने जाबरी सोलन को 6 विकेट से हराया। दूसरे मैच में डोमिनेटर देवनगर ने यंग स्टार बाथमाना को 7 विकेट से शिकस्त दी।

तीसरे मुकाबले में ब्रदर्स इलेवन 16 मील ने स्टार इलेवन देवनगर को 7 विकेट से पराजित किया। चौथे मैच में डोमिनेटर देवनगर ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन कोह-बाग को 7 विकेट से हराया।

दिन के अंतिम मुकाबले में डोमिनेटर देवनगर और ब्रदर्स इलेवन 16 मील के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें डोमिनेटर देवनगर ने 45 रन से जीत दर्ज की।

दिनभर के मुकाबलों में डोमिनेटर देवनगर ने तीन जीत हासिल कर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करवाई। खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Share the news