जिला में बीडीसी व जिला परिषद की अधिकतर सीटों पर बीजेपी का कब्जा

ऊना :कल देर रात आये जिला में बीडीसी व जिला परिषद की अधिकतर सीटों के परिणाम के अनुसार बीजेपी का कब्जा होता दिखाई दिया,
आप को बता दे जिला में 104 बीडीसी उमीदवारों की गिनती हुई,लेकिन अभी तक ये कोई भी पार्टी सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि उनके समर्थित कितने उम्मीदवार जीते हैं,उसक मुख्य कारण देर रात तक हुई मतगणना माना जा रहा हैं वहीं जिला परिषद की 17 सीटों मे बीजेपी ने 13 सीटे अपने नाम की,वही कांग्रेस के हाथ मात्र 4 सीटे ही आई,

इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जनता ने इन चुनावों के माध्यम से अपने वोट की ताकत दिखा कर ये साबित कर दिया है जो कांग्रेस पार्टी ने जनता को झूठी गरंटीया दी थी वो कितनी सफल हुई है उन्होंने जहां इस जीत का श्रेय ऊना की जनता को वो बीजेपी के कार्यकर्ताओं को दिया वही उन्होंने वर्तमान सरकार को ये भी बता दिया कि अब जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है

वहीं ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने जनता के जनमत को कबूल करते हुए उनका धन्यवाद किया, ओर कहा कि चुनाव है जनता का निर्णय है जो सर माथे पर है कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर विचार किया जाएगा ओर आगे आने वाले चुनाव में किस। प्रकार कांग्रेस की विजय हो उस पर मंथन किया जाएगा।

वहीं जीते हुए जिला परिषद सदस्यों ने इस का श्रेय अपनी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ओर नेताओं को दिया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी हमें संगठन या जनता ने सौंपी हैं उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Share the news