जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक और एम-स्वस्थ के बीच एमओयू, ग्राहकों को 24×7 टेलीमेडिसिन व निःशुल्क दवा सुविधा

5/8/2026
सोलन
खबर अभी अभी

जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक और डिजिटल हेल्थकेयर एवं टेलीमेडिसिन सेवा प्रदाता एम-स्वस्थ के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी के तहत बैंक के ग्राहकों को 24 घंटे योग्य डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी।

एम-स्वस्थ की टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से बैंक ग्राहक वर्षभर किसी भी समय और किसी भी स्थान से डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयाँ एम-स्वस्थ के क्लीनिकों के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर जोगिंद्रा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा, प्रबंध निदेशक पंकज सूद, एम-स्वस्थ के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवनीत मिश्रा, रीजनल हेड अनूप पराशर, अकाउंट मैनेजर रवि कुमार चौहान तथा बैंक की ओर से एल.डी. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता है और बैंक अपने ग्राहकों को वित्तीय सेवाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पहल से मौजूदा ग्राहकों को लाभ मिलेगा और बैंक से नए ग्राहक भी जुड़ेंगे।

दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि यह साझेदारी बैंक ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा डिजिटल हेल्थकेयर सेवाओं को बढ़ावा देने में भी सहायक होगी।

Share the news