
31/7/2026
चंबा
खबर अभी अभी
चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। एसडीएम डलहौजी ने सुरक्षा के मद्देनज़र आज उपमंडल के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
एसडीएम ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को आवश्यक कार्य के बिना घर से बाहर न निकलने दें और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहें। साथ ही लोगों से प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मौसम में सुधार होने के बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे।






