
1 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | नम्होल/बिलासपुर

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी नम्होल, पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 510 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी नम्होल की टीम ने NH-205 पर दयोथ चौक-ब्रह्मपुखर के पास नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान कार नंबर HP11A-6201 (Etios) को जांच के लिए रोका गया।
वाहन की तलाशी के दौरान कार में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से करीब 510 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपी अर्की क्षेत्र के रहने वाले
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
अभिषेक कुमार (24) पुत्र कली राम, निवासी गांव गडयाच (चोरटू), डाकघर कुंहर, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश।
नीतिन (26) पुत्र सन्त राम, निवासी गांव गडयाच (चोरटू), डाकघर कुंहर, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर धारा 20 और 29 NDPS Act के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
आज अदालत में पेश किए जाएंगे आरोपी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को 1 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आरोपियों का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि चरस की बरामदगी से जुड़े नेटवर्क और इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा सके।
पुलिस मामले की आगामी जांच में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाल रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





