पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत शाहपुर में 65 गैस सिलेंडर से लोड पिकअप गाड़ी को पकड़ा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जून 2023

बरोटीवाला थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान टोल बेरियर शाहपुर के समीप चंडीगढ़ नंबर की एक पिकअप गाड़ी को रोका जो कि कमर्शियल व डोमेस्टिक सिलेंडर से भरी थी। जब पुलिस ने सिलेंडर सप्लाई से जुड़े दस्तावेज मांगा तो मौके से पिकअप चालक सन्नी चकमा देकर फरार हो गया। पिकअप गाड़ी में दो अलग-अलग कंपनियों गैस से भरे व खाली सिलेंडर थे

जिसमें 20 कमर्शियल सिलेंडर व 45 डोमेस्टिक सिलेंडर थे। थाना बरोटीवाला में आवश्यक वस्तुएं 1955 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका जिसमें 65 के करीब सिलेंडर पाए गए इनमें कुछ खाली व भरे हुए थे। लेकिन गाड़ी चालक मौके पर पुख्ता दस्तावेज नही दिखा पाया और मौके से फरार हो गया। थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news