
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जून 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दूरदराज के स्कूलों में जाने से तौबा करने वाले 24 शिक्षकों के पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए हैं।
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने बीते दिनों 260 हेडमास्टरों व प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया था और तय समय के भीतर नए स्कूलों में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे।
लेकिन प्रिंसिपल बनाए गए 24 शिक्षकों ने तैनाती की नई जगह पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
इसको देखते हुए विभाग ने इनके पदोन्नति आदेश रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में सचिव शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





