मंडी जिला परिषद चुनाव परिणाम: कई वार्डों में कांटे की टक्कर, भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा

मंडी: जिला परिषद चुनाव के नतीजों में कई वार्डों में बेहद रोचक और कांटे के मुकाबले देखने को मिले। प्रदेशभर की तरह मंडी जिले में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला, जबकि कुछ सीटों पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकाघाट-धर्मपुर जिला परिषद वार्ड में मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां वंदना गुलेरिया मात्र 46 मतों से चुनाव हार गईं। वहीं गोडा गागल वार्ड से डिंपल सैनी ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपना राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रखा और इतिहास दोहराया।

जिले के कई अन्य वार्डों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। मतगणना देर रात तक जारी रही और कई स्थानों पर परिणाम बेहद कम अंतर से तय हुए, जिससे चुनावी रोमांच अंत तक बना रहा।

जिला परिषद चुनाव के इन नतीजों ने मंडी जिले की राजनीतिक तस्वीर को नया आयाम दिया है। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि पराजित प्रत्याशी भी जनता के फैसले का सम्मान करते हुए भविष्य में और मजबूती से काम करने की बात कह रहे हैं।

Share the news