
खबर अभी अभी
मनाली –
दिनांक 07.07.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए झाड़ग, अलेऊ स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी । तलाशी के दौरान उक्त मकान में किराये पर रह रहे निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) एवं ₹20,000/- भारतीय करेंसी बरामद की गई :-
1. कुलदीप सिंह @ सूमा (35 वर्ष) पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव व डाकघर फतेहपुर राजपूत, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब)।
2. गहनेशाह @ अंश (22 वर्ष) पुत्र श्री हरबंश सिंह, निवासी गली नं. 7, मकान नं. 580, मझीठा, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब)।
3. पत्नी गहनेशाह (20 वर्ष)।
4. गहनेशाह की मुंहबोली माता (35 वर्ष) पत्नी लवीश महाजन, निवासी गांव खजाना गेट, बाबा नन्दलाल बिल्डिंग, डाकघर व तहसील अमृतसर (पंजाब)।
इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21, मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
मामले की गहन जांच जारी है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
जिला पुलिस कुल्लू आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें तथा मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।





