
16 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | मनाली

मनाली। मनाली में 19 सितंबर 2026 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कुल्लू अकांक्षा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि को वाहनों की पासिंग नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग के लिए नई तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी। नई तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी सूचना संबंधित वाहन मालिकों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रशासन ने वाहन मालिकों से अपील की है कि नई तिथि की सूचना मिलने तक निर्धारित 19 सितंबर को पासिंग के लिए मनाली न पहुंचें।





