मौसम में हो रहे परिवर्तन से सोलन सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम हुए मंदे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

सोलन शहर कि अगर बात करें तो सब्जियों के दामों में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी देखने को मिलती है वहीं पिछले कुछ दिनों की अगर बात करें तो सोलन सब्जी मंडी में लहसुन और बिन के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी पिछले कल जहां बिन के दाम ₹62 थे वही आज बिन के दाम 61 रुपए देखने को मिले वहीं अगर लहसुन की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से लहसुन 110 रुपए के आसपास बिक रहा है लेकिन आज लहसुन ₹100 के आसपास देखने को मिला

साथ ही अन्य सब्जी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से इसका असर सब्जियों के दामों पर देखने को मिलता है आज सब्जी मंडी में सब्जियों के रेट मंदे रहे। इस विषय पर जानकारी देते हुए व्यापारी ने बताया कि पिछले कल लहसुन के दाम 62 थे लेकिन आज 61 रूपये पहुंच गए है और साथ ही बिन के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news