सोलन सब्जी मंडी में एक करोड 75 लाख रुपए की लागत से बनी कुनिहार सब्जी मंडी की दुकानों की हुई ऑक्शन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

वीरवार को एपीएमसी के अंदर आने वाली खाली पड़ी दुकानों की ऑक्शन हुई जिसमें नवनिर्मित कुनिहार सब्जी मंडी की दुकानों की भी बोली हुई आपको बता दें कि कुनिहार की सब्जी मंडी एक करोड़ 75 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है और जिसकी सभी दुकानों की ऑक्शन आज सब्जी मंडी सोलन के समीप पर बने भवन में हुई यह ऑक्शन एसडीएम सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।इस दौरान एपीएमसी सब्जी मंडी सोलन के सचिव आरके शर्मा भी मौजूद रहे, इस दौरान कुल 32 दुकानों की बोलियां हुई

जानकारी देते हुए एसडीएम कविता ठाकुर ने बताया की कुनिहार की सब्जी मंडी एक करोड़ 75 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है। जिसकी आज ऑक्शन हुई। उन्होंने कहा की दुकानों की ऑक्शन पारदर्शित तरीके से हुई।

इस विषय पर जानकारी देते हुए सचिव आरके शर्मा ने बताया कि सरकार ने इस बार प्राकृतिक खेती के साथ-साथ महिलाओं को भी आगे बढ़ने का एक अवसर प्रदान किया है जिसके तहत स्थानीय किसानों को और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी दुकाने देने की पहल की है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news