सोलन के भक्त ने शूलिनी मेले से पहले ही मंदिर के दरवाजे पर जड़वा दिया चांदी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मेले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और शहर वासी तैयारियों में जुट चुके हैं मां शूलिनी के मेले को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए सभी प्रयासरत है इसी के चलते सोलन के एक भक्त ने शूलिनी मेले से पहले ही मंदिर के दरवाजे पर चांदी जुड़वा दिया है भक्त ने अपनी पहचान को गुप्त रखते हुए कहा कि वह इस कार्य को पब्लिसिटी के लिए नहीं करवा रहे हैं मंदिर के दरवाजे पर चांदी लगने से अब शूलिनी मंदिर एक आकर्षण का केंद्र बनेगा और मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे।

पटियाला से आए कारीगर ने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से मंदिर के दरवाजे में चांदी लगाने के कार्य में लगे हुए हैं और आज यह कार्य संपन्न होकर दरवाजे को स्थापित कर दिया जाएगा योगेश कुमार का कहना है कि हिमाचल के कई प्रसिद्ध मंदिरों में इस तरह का कार्य कर चुके हैं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जून 2023

Share the news