
7 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मनाली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग स्थित अटल टनल का दौरा किया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह टनल मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से वर्षभर जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है।
अटल टनल का उद्घाटन वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। राष्ट्रपति ने टनल का निरीक्षण करते हुए इसे वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार बताया।
उन्होंने कहा कि बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में समर्पण और तकनीकी दक्षता के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण किया है। अटल टनल भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और चुनौतीपूर्ण इलाकों में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।





