वर्टेक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का किया गया आयोजन, 62 बच्चों को किया गया शॉर्टलिस्ट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अगस्त 2023

वर्टेक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट सोलन में डिपार्टमेंट ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट और एचपीकेवीएन के सौजन्य से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव के दौरान कुल 96 बच्चों ने हिस्सा लिया और दो नामी कंपनियों ने इंस्टिट्यूट में आकर बच्चों के इंटरव्यू लिए। जिसमें कुल 62 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन बच्चों ने नाईलिट का डीसीए पीजीडीसीए और ओ लेवल के कोर्स किए हैं। जोकि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से प्रमाणित है।

जो बच्चे सेलेक्ट हुए हैं उन्हें मैक्सिमम 6 लाख और मिनिमम 2.4 लाख के पैकेज के साथ कंपनी ने उन्हें अप्वॉइंट किया है। इंस्टीट्यूट के चेयर पर्सन सुभाष अत्री का कहना है कि वह लगातार इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करते रहते हैं । और जो बच्चे किसी कारणवश् फीस जमा करने में असमर्थ है उन्हें स्कॉलरशिप भी दी जाती है और जमा दो के बाद और कॉलेज के साथ-साथ कोई भी बच्चा इस कोर्स को कर सकता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news