
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 जून 2023
हिमाचल में मौसम चार दिनों तक खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से 17 जून तक प्रदेश में बारिश का दौर चलेगा। विभाग ने प्रदेश के 10 जिलो में चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की और मध्यम बारिश दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में 14 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। प्रदेश में 17 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिन मौसम खराब रहने से तापमान में फिर गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। ऐसे में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 17 जून तक प्रदेश में भारी बारिश होने के साथ ओलावृष्टि भी होगी। मंगलवार को हिमाचल के अधिकांश इलाकों में बारिश शुरू हुई। बारिश होने से हिमाचल के तापमान में फिर से गिरावट आई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





