शिमला में स्लॉटर हाउस गिरने से बायोमेडिकल वेस्ट टैंको का गंदा पानी मिला अश्विनी नदी जल आपूर्ति में , अश्वनी से पानी की सप्लाई बंद।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 अगस्त 2023

पिछले कल शिमला में एक हादसा सामने आया जिसमे कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई जिसमें एक स्लॉटर हाउस भी ध्वस्त हुआ। जिसके गिरने से उसके बायोमेडिकल वेस्ट टैंक भी टूट गए है। जिसमे जानवरों का सारा वेस्ट जाता था। अब स्लॉटर हाउस ध्वस्त होने से वह टैंक भी फट चुके है जिस कारण उसका वेस्ट सोलन की अश्विनी नदी में पहुंच गया है। जैसे ही नगर निगम को इसकी सूचना मिली वैसे ही बुधवार की शाम को 8 बजे के करीब अश्वनी से पानी की सप्लाई को रोक दिया गया है।

जिस कारण से सोलन शहर वासियों को कुछ दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि सोलन शहर में एक हफ्ते के अंदर ही पानी की सप्लाई फिर से शुरू की जाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की अश्वनी जल आपूर्ति के सैंपल लिए गए है और यह सैंपल अलग अलग जगह पर टेस्टिंग के लिए भेजे गए है और जब तक यह सैंपल पास नही होते तब तक पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news